जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट समाजसेवीयो के सहयोग से समिति द्वारा 7 वर्षो से श्री समर्थ सद्गुरु आश्रम कुंवर कोटरी में लकवा ग्रस्त मरीजों एवं उनके परिजनों को कम्बल, स्वेटर, टोपे, मफलर एवं मोजे वितरित किये जा रहे है ताकि आश्रम मे रहने वाले लकवाग्रस्त मरीजों एवं उनके परिजनों को ठण्ड से बचाव हो सके।
क्या आपने कभी सोचा है बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिनकी जितनी ज़रूरत हमें होती है उतनी ही किसी अन्य को भी होती हैं विशेष रूप से उनको जिनके पास उसका आभाव है।
थोड़ा सोचिए शायद कोहरे से धुंधले हुए आकाश में आप मद्धिम सा सूर्य खोज पाएं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाज सेवीयों के अमूल्य सहयोग से शीतलहर के चलते
*श्री_सदगुरु_आश्रम_कुँवर_कोटरी* में रह रहे जरूरतमंद लकवाग्रस्त मरीजों एवं उनके परिजनों को 60 कंबल, 80 स्वेटर,150 जोड़ी मोज़े, 70 टोपे, 30 मफलर वितरित किये गए।
जरूरतमंद लोगों की मदद करके मन में बहुत ही आनंद की प्राप्ति हुई। इस पुनीत कार्य में पंडित सतीश तिवारी, घनश्याम टॉक, गोविन्द गुप्ता (जमना गारमेंट्स ) सोमेश तिवारी,अर्पित करोड़िया, रवि राठौर, सागर गुप्ता (सागर कलेक्शन ),अशोक गुप्ता भानपुरा वाले, ललित जोशी, अनिल पुष्पद (शिक्षक), ओम करोड़िया, दिलीप जमींदार, गिरिराज अग्रवाल (अग्रवाल मेडिकल),
ओमप्रकाश शर्मा (अंचल कान्वेंट स्कूल ), दिनेश गुर्जर प्रिंसिपल, शिव दांगी संचालक (महर्षि पब्लिक स्कूल), शिव टेलर,भरत बरोंज, विजय गुप्ता, सुरेश सुमन, दिलीप टेलर (माँ सरस्वती एकेडमी जीरापुर स्कूल), नितेश गुप्ता भंडावत वाले,मधुरकांत ताम्रकार, खुशवंत भावसार, कैलाश शर्मा, जगत नारायण शाह, पंडित कमल बिहारी नागर (कथा वाचक), महेश पाटीदार (खेजड़िया)एवं बोलाई सरकार मंदिरकी ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हुआ एवं 2 समाज सेवायों की ओर से गुप्त दान प्राप्त हुआ। श्री कुंवर कोटरी सेवा समिति आप सभी के सपरिवार कुशल-मंगल एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करती है।

























