सिंधु युवा संगठन ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे नए गर्म कपड़े, कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

IMG-20251214-WA0038

दतिया। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए सिंधु युवा संगठन ने आज जरूरतमंद बच्चों को नए गर्म कपड़ों का वितरण किया। ठंड के मौसम में इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें उत्साह पूर्वक स्वेटर, जैकेट व अन्य गर्म वस्त्र प्रदान किए। बच्चों ने गर्म कपड़े पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर संगठन की सदस्य किरन टिलवानी, वरिष्ठ सदस्य कृपाल गावड़ा किप्पी, क्रिश भंवानी, निखिल सुखेजा, साहिल मोरयानी, चिराग भूरानी, बादल अंदानी, अमन खटवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी सेवाभावी गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी।

About The Author