विशाल सहस्त्रधार अभिषेक का आयोजन आज, खान्या के बालाजी मंदिर में होगा आयोजन

IMG-20260821-WA0022

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा, शनिवार को खान्या के बालाजी मंदिर प्रांगण स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री बालाजी महिला मंडल, सोहनलाल सालोलिया वेलफेयर सोसायटी और समस्त भक्तजनों के द्वारा विशाल सहस्त्रधार अभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री खान्या के बालाजी महाराज की असीम अनुकम्पा से श्री श्री 108 श्री राम दास जी त्यागी महाराज महन्त श्री खान्या के बालाजी की प्रेरणा

और आशीर्वाद से परम् पूज्य पंडित देवकिशन जी शास्त्री के सानिध्य में पवित्र सावन मास में शनिवार को प्रातः 9:15 बजे विशाल सहस्त्रधार अभिषेक का आयोजन खान्या के बालाजी मंदिर प्रांगण स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में किया जा रहा है।

जिसमे भगवान शिव की भक्ति और अभिषेक का आनंद लेने के लिए सैंकड़ो की तादाद में भक्तगण भाग लेंगे।

About The Author