लायंस क्लब ने आगामी वर्ष 2026-27 कार्यकारिणी के गठन एवं अगले वर्ष की कार्ययोजना के लिए एक वार्षिक मीटिंग का आयोजन वर्तमान अध्यक्ष लायन डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी लॉयन ब्रजेश तिवारी, पेरीफेरी कोआर्डिनेटर लायन जे.पी. उदावत, वर्तमान सचिव लायंस गजेन्द्र मंडलोई, कोषाध्यक्ष लायंस शिवम गांधी की मौजूदगी में किया गया।
सर्व प्रथम इस वर्ष के अभी तक के कार्यकाल के दोरान किए गए सेवा कार्यो की रिपोर्टिंग क्लब सचिव ने पेश की गई। इसके बाद अध्यक्ष डॉ.भदोरिया ने क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा सामुहिक सहभागिता के साथ किए गए सेवा कार्यो के परिणाम स्वरूप रीजन मे 06 अवार्ड वा मल्टीप्ल कांफ्रेंस मे 30 साल मे पहली बार 02 मल्टीप्ल अवार्ड प्राप्त करने की सभी सदस्यों को बधाईयाँ दी। इसके साथ ही क्लब के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी वर्ष 2026-27 के लिये लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. इंसाफ अंसारी को बनाया गया
एवं सचिव डॉ. राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष स्वप्निल गुप्ता को निर्वाचित किया गया।साथ ही प्रथम उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, द्वितीय उपाध्यक्ष संजय सोनी, तृतीय उपाध्यक्ष प्रकाश जयसवाल को निर्वाचित किया गया।
मीटिंग में लायंस क्लब सदस्य दीपक जूलानिया, असरफ अली कुरैशी, दिलीप सोनी, मुकेश शर्मा, कपिल गुप्ता CA, नीलेश गुप्ता, राकेश माथुरिया, ललित सोनी, सूरज गुप्ता, हिंदू सिंह नागर, अजय सिकरोदिया, मुकेश सेन इस प्रकार सभी सदस्य उपस्थित रहे ।














