सल्फास देकर महिला को उकसाया ICU में जिंदगी ओर मौत की जंग
शाजापुर/ शुजालपुर शाजापुर जिले के शुजालपुर थाना क्षेत्र मे अल सुबह दबंगाई करते हुए लोगों ने अचानक रेहाना पति सर्फुद्दीन के खेत पर पहुंच कर कब्ज़ा करने का काम शुरु कर दियाजब खेत के मालिक ने इसका विरोध किया तो महिलाओं बच्चों सहितसबको अश्लीलता पूर्वक गलिया दी गई व जान से मारने की धमकी दी गई
जिसमे एक युवक इलियास खान सबको साथ ले आयाअवैध गैर-कानूनी मजमा बनाकर, पूर्व नियोजित साजिश के तहत हाथों में घातक हथियार जैसे तलवार, झरिया, लाठी-डंडे लेकर तथा अपने साथ ट्रैक्टर में पैलाव बांधकर अत्यंत आक्रामक होकर प्रार्थी के खेत पर आ धमके। खेत पर आते ही वैध भूमि को जबरन सरकारी व कब्रिस्तान बताते हुए उस पर अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया।
अत्यंत क्रूर मानसिकता और पूरी तैयारी के साथ आए थे। वे अपने साथ जानलेवा जहर कलिफाम की गोली’ भी लेकर आए थे। विवाद के दौरान मुख्य आरोपी इलियास खान ने अपनी जेब से सल्फास की गोलियां निकाली ओर महिला की तरफ फैकते हुए अत्यंत दुर्भावनापूर्वक कहा कि “लो, मैं यह सल्फास की गोली लाया हूँ, इसे खा लो और आज ही मर जाओ, ताकि इस जमीन का पूरा विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाए और हम इस पर कब्जा कर सकें।
“सभी एकमत होकर महिला के साथ क्रूरता पूर्वक अपशब्द का इस्तेमाल करने लगे यह कि आरोपी इलियास के इस कृत्य का वहां उपस्थित अन्य सभी 12 विपक्षी गणों ने ऊंचे स्वर में समर्थन किया और एक मत होकर (एक राय होकर) महिला को बार-बार जहर खाकर जान देने के लिए उकसाया, मजबूर किया तथा आत्महत्या के लिए घोर दुष्प्रेरित किया।
इस भयानक व डरावने कृत्य को देखकर मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी लुकमान खां पिता शहाबुद्दीन खान तथा खुर्शीद खां पिता यासीन खान ने बीच-बचाव करने का और विपक्षी गणों को शांत करने का भरसक प्रयास किया। किंतु विपक्षी गणों की संख्या अत्यधिक होने तथा उनके हाथों में नग्न तलवारें व लाठियां होने के कारण, आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर पीछे धकेल दिया।
अचानक किए गए इस जानलेवा हमले, गंभीरतम गाली-गलौज, जमीन छिन जाने के डर और जहर खाने के लिए दिए गए तीव्र मानसिक दबाय (उकसावे) के कारण प्रार्थी की माता जी अत्यंत गहरे मानसिक सदमे व अवसाद में आ गई। आरोपियों के इसी सीधे उकसावे और प्रताड़ना से विवश होकर महिला ने मौके पर ही उक्त जहरीले पदार्थ (सल्फास) का सेवन कर लिया।बाद में जब स्थिति बिगड़ने लगी तो आरोपीगण उन्हें तड़पता हुआ छोड़कर हथियारों सहित मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रार्थी तथा अन्य ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को अचेत अवस्था में उठाया और अविलंब स्थानीय चिकित्सालय शुजालपुर ले गए।
जहाँ उनकी अत्यंत नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत जिला चिकित्सालय शाजापुर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल महिला ICU) में जिंदगी और मौत के बीच गंभीर संघर्ष कर रही हैं और उनकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।यह कि घटना के तुरंत बाद परिजन न्याय की गुहार लेकर स्थानीय थाना शुजालपुर सिटी उपस्थिन हुए थे और घटना की लिखित सूचना दी थी, किंतु विपक्षी गणों के रसूख अथवा किन्हीं अज्ञात कारणों से स्थानी पुलिस द्वारा प्रार्थी की कोई सुनवाई नहीं की गई और न ही आरोपियों के विरुद्ध कोई नामजद FIR दर्ज की जिसके कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और प्रार्थी के परिवार को डरा-धमका रहे हैं।
आरोपियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं
(1) इलियास, (2) इफराक अली, (3) सलमान पिता अंसार खां, (4) छीतर खां, (5) बौदर पिता बाबू बां, (6) बदरुदरीन पिता शकूर खान, (7) आलम खां पिता आजाद खान, (8) राजू खां पिता सलीम खान, (9) अबरार खान पिता सदर खान, (10) निसार खान पिता सदर खान, (11) इसरार खान पिता सदर खान, (12) जब्बार खान पिता अबरार खान, एवं (13) अरशद खां पिता अपरार खान ( निवासी ग्राम टपका बसंतपुर, तहसील शुजालपुर, जिला शाजापुर।













