शाहपुरा में लंबित प्रकरणों को सोहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु लोक अदालत का आयोजन किया गया

IMG-20260718-WA0150

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा द्वारा Negotiable Instruments Act, 1881 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

विशेष लोक अदालत में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में लंबित एन.आई. एक्ट के अपील प्रकरणों तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (JM) न्यायालयों में लंबित धारा 138 एन.आई. एक्ट के प्रकरणों को रखा गया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शाहपुरा मनमीत सिंह मोंगा की अध्यक्षता में गठित विशेष लोक अदालत बेंच द्वारा न्यायालय में लंबित 03 एन.आई. एक्ट प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया

तथा कुल ₹67 हज़ार (सड़सठ हजार रुपये) का अवार्ड पारित किया गया।विशेष लोक अदालत बेंच में सदस्य के रूप में अधिवक्ता विनोद कुमार सनाढ्य ने सहभागिता निभाई। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमीत सिंह मोंगा, पक्षकारगण एवं अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।

विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण न्याय प्राप्त हुआ। साथ ही न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के प्रभावी एवं शीघ्र निस्तारण की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण एवं सफल सिद्ध हुआ।

About The Author