राजस्थान रोजगार

प्रोपर्टी संगठन द्वारा आवश्यक बैठक हुई

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-प्रॉपर्टी संगठन द्वारा अति आवश्यक बैठक भाणा गणेश जी के सामने रखी गई। जिसमें निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया जिसमे 15/ 12/2025 को तहसीलदार शाहपुरा से मुलाकात का प्रस्ताव पारित किया

नगर पालिका आयुक्त से कृषि भूमि कन्वर्जन मास्टर प्लान लेआउट प्लान आवासीय कमर्शियल पट्टा की प्रक्रिया में सुगमता पर विचार विमर्श किया जाएगा,स्टांप विक्रेताओं द्वारा मनमानी रकम वसूली पर भी पाबंदी का प्रस्ताव लिया गया, शाहपुरा में सुव्यवस्थित कॉलोनी बसावट तथा उनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो जिसके लिए प्रशासन से भी वार्ता की जाएगी,

आगामी समय में रजिस्ट्री पंजीयन के लिए दो एडवोकेट की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया, मीटिंग की अध्यक्षता प्रॉपर्टी संगठन के अध्यक्ष अजय मेहता द्वारा की गई मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र कुमार तेली, उपाध्यक्ष दलीचंद खटीक, सचिव बाबू काबरा, कोषाध्यक्ष बंटी शर्मा, मंत्री प्रेम शारदा,

धनराज जीनगर, नूर मोहम्मद, पूर्व कोषाध्यक्ष महेंद्र झंवर, रोहित अग्रवाल, गणपत कोली, ओमप्रकाश सिंधी, विनोद जैन, हेमराज शर्मा, पुष्पेंद्र खटीक, सफी मोहम्मद, रामलाल आचार्य एवं अन्य प्रॉपर्टी संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

About The Author