, , ,

राजस्थान। इंटरनेशनल नर्सिंग डे पर शाहपुरा में नर्सिंग स्टाफ का सम्मान, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा- इंटरनेशनल नर्सिंग डे के अवसर पर शाहपुरा में आयुष्मान केंद्र जनता क्लिनिक, राजकीय आयुर्वैदिक हॉस्पिटल एवं राजकीय होम्योपैथिक हॉस्पिटल में वार्ड के..

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा- इंटरनेशनल नर्सिंग डे के अवसर पर शाहपुरा में आयुष्मान केंद्र जनता क्लिनिक, राजकीय आयुर्वैदिक हॉस्पिटल एवं राजकीय होम्योपैथिक हॉस्पिटल में वार्ड के पूर्व पार्षद स्वराज सिंह की अगुवाई में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही चिकित्सालयों में कार्यरत सभी नर्सिंग स्टाफ का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया और इंटरनेशनल नर्सिंग डे की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद स्वराज सिंह शेखावत ने कहा कि क्षेत्र में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि चाहे मौसमी बीमारियां हों या किसी प्रकार की आपदा, लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में आयुर्वेदिक अस्पताल प्रभारी नारायण सिंह, सह प्रभारी दीपिका शर्मा, डॉ. विनीत कुमार जैन, खुशबू प्रजापत सहित नर्सिंग स्टाफ में पुष्पेंद्र जीनगर, रिंकू धाकड़, शीतल शर्मा, आदित्य बेरवा, सीताराम बेरवा और अंकित व्यास मौजूद रहे।

वहीं जनता क्लिनिक में डॉ. भव्य भारद्वाज, मोनिका तेली, मोनिका माली, अमित सेन, रामपाल ओझा, हंसा साधु और श्रद्धा सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor