विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने माली समाज को दी बड़ी सौगात, पंचायत नोहरे का निःशुल्क पट्टा किया सुपुर्द
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
फूलिया कलां।क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को गति देने एवं समाज कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने फूलिया कलां में माली समाज को एक बड़ी सौगात दी है। विधायक डॉ. बैरवा ने माली समाज के पंचायत नोहरे का निःशुल्क पट्टा समाज के प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सुपुर्द किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत करने तथा समाज की गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए नोहरे एवं सामुदायिक भवनों का होना अत्यंत आवश्यक है। निःशुल्क पट्टा मिलने से अब नोहरे के व्यवस्थित विकास, निर्माण कार्य एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजनों को नई गति मिलेगी।
पट्टा सुपुर्द किए जाने पर माली समाज के नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. बैरवा का आभार जताया। समाज बंधुओं ने कहा कि इस सराहनीय पहल से समाज के विकास कार्यों को बल मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान फुलिया कलाँ मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल,महावीर हेड़ा,फुलिया कलाँ मंडल महामंत्री जगदीश
प्रजापत,रामधन,राकेश,रामकिशन,देवकुश, एवम माली समाज के गणमान्य नागरिक, समाज समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।