, ,

राजस्थान। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की जनसुनवाई का ‘सुपरफास्ट’ असर, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक्शन मोड में रहने वाले विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की सक्रियता का बड़ा असर जमीन पर दिखने लगा है। हाल ही में आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या उठाई थी, जिस पर प्रशासन ने बिजली की गति…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक्शन मोड में रहने वाले विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की सक्रियता का बड़ा असर जमीन पर दिखने लगा है। हाल ही में आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या उठाई थी, जिस पर प्रशासन ने बिजली की गति से काम शुरू कर दिया है।

विधायक के निर्देश पर कमिश्नर खुद उतरीं मैदान में विधायक डॉ. बैरवा के सख्त निर्देशों के बाद नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए आदर्श नगर, RSCB कार्यालय और जिला चिकित्सालय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का सघन दौरा किया।

निकासी मार्ग में बाधा देखते ही उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत समाधान के आदेश दिए।युद्ध स्तर पर चला काम, JCB से बना नाला कमिश्नर के आदेश के बाद जमादार विकास घुसर की टीम ने तत्परता दिखाई।

संवेदनशील इलाकों में JCB मशीनों के जरिए कच्चा नाला तैयार किया गया है। इस कदम से अब बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के बजाय सीधे सुरक्षित निकासी मार्ग तक जा सकेगा।

जनता ने कहा यही है सुशासननगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई से आदर्श नगर और हॉस्पिटल रोड के निवासियों ने खुशी जाहिर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने न केवल उनकी समस्या सुनी, बल्कि उसे सुलझाकर यह साबित कर दिया कि वे जनता के प्रति कितने जवाबदेह हैं।

क्षेत्रवासियों ने विधायक और आयुक्त रिंकल गुप्ता का आभार जताया है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed