राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त फूल सिंह गरवाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

IMG-20260801-WA0008

आज तहसील सारंगपुर में सब जैल अधीक्षक श्री फूल सिंह गरवाल की पदोन्नति और सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें समाज के वरिष्ठ जन, मित्रजन, कर्मचारीगण ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की lवरिष्ठ जनों ने उन्हें साल, श्रीफल, साफा बांधकर शुभकामनाएं दी, सम्मान किया ।

श्री गरवाल ने पत्रकारों से बात करते हुऐ कहां की मेरा अपॉइंटमेंट 1983 में हुआ मैंने 43 साल 3 महा सेवा दी (नौकरी करी) मेंने 22 वर्ष जिला जेल उज्जैन में चीफ सहाब के पद पर नौकरी करी, इसी बीच मैंने राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त किया l हाल ही में 4 साल पहले मेरा प्रमोशन हुआ एवं आज मेरा रिटायरमेंट है l मुझे मेरी नौकरी पर गर्व है समाज एवं आप सभी के आशीर्वाद से l

इस शुभ अवसर पर राम सिंह भील गैल अभियंता, रोड सिंह भिलाला सरपंच, बृज किशोर जी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला, पत्रकार समंदर सिंह भिलाला, युवा जिला अध्यक्ष अमृत भूरिया, रवि खरेटिया, भरतसिंह, प्रवीण सिंह, हेमराज सिंह, चन्दर सिंह एवं उनके कर्मचारी स्टॉफ गण उपस्थित रहे l

About The Author