शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-नर्सेज संगठन के बैनर तले आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष पर अस्पताल में अपनी मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार
और कार्य कुशलता के अनुरूप बेहतरीन कार्य शैली से अपनी छवि बनाने वाले नर्सिंग ऑफिसर आबिदा खानम को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल एवं विजय राज सिंधिया मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ वर्षा सिंह महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार गोड द्वारा उनके बेहतरीन उत्कृष्ट कार्यो के लिए विशेष सम्मान दिया गया।
यह सम्मान यह दर्शाता है कि नर्सेज को हमेशा त्याग समर्पण एवं मानवता के लिए तैयार रहना चाहिए। हर संभव लोगों की मदद करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर नर्सेज यूनियन के जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट, जिला संयोजक अमित व्यास, राजस्थान नर्सेज न्यूज़ 24 के संयोजक नूर मोहम्मद खान तथा समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।















