पुरानी रंजिश में फायरिंग करने वाला 10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तारसेवढ़ा।
पुरानी रंजिश में फायरिंग करने वाला 10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तारसेवढ़ा।
पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर पर फायरिंग करने के मामले में थाना सेवढ़ा पुलिस ने करीब 10 माह से फरार चल रहे आरोपी निशान्त राजावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक खाली खोखा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी 2026 की रात रामकेश उर्फ पिंकी यादव अपने साथी के साथ ट्रैक्टर से कंदरपुरा से सेवढ़ा बाजार की ओर जा रहा था।
इसी दौरान गुजरिया मठ के पास पीछे से आ रहे आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर को निशाना बनाकर कट्टे से फायरिंग की। गोली ट्रैक्टर के बड़े पहिए में लगी थी।मामले में थाना सेवढ़ा में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी निशान्त राजावत फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया और जब्ती की कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम थाने की गुंडा सूची में दर्ज है तथा उसके खिलाफ
विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना जारी है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजीव विरथरे और पुलिस टीम द्वारा की गई।
आरक्षक राहुल शर्मा एवं रोहित जाटव की आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।