राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में शल्य कक्ष उपकरण भेंट एवं सम्मान समारोह
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, शाहपुरा में रविवार को शल्य कक्ष उपकरण भेंट एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक एवं भामाशाह रामेश्वर काबरा ने करीब 80 हजार रुपये की लागत के अत्याधुनिक शल्य कक्ष (ऑपरेशन थिएटर) उपकरण चिकित्सालय को भेंट किए।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।
इसके बाद चिकित्सालय स्टाफ की ओर से भामाशाह रामेश्वर काबरा का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय सदस्य रजनीकांत आचार्य, सत्यनारायण झंवर एवं सुमित जागोटिया सहित परिषद के पवन बांगड़ जयदेव जोशी, सोमेश्वर व्यास, यशपाल पाटनी एवं रामेश्वर लाल बेसर उपस्थित रहे।चिकित्सालय की
ओर से डॉ. नारायण सिंह, डॉ. विनीत कुमार, पुष्पेन्द्र जीनगर, भूपेन्द्र धोबी, रिंकू धाकड़, शीतल शर्मा, कालूराम महावर, राकेश रेगर एवं सीताराम बैरवा सहित स्टाफ मौजूद रहा।भामाशाह रामेश्वर काबरा द्वारा चिकित्सालय को दिए गए उपकरणों से शल्य
कक्ष की सुविधाओं में विस्तार होगा तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। समारोह में चिकित्सालय स्टाफ एवं भारत विकास परिषद के सदस्यों ने इस सहयोग के लिए भामाशाह का आभार व्यक्त किया।