,

उत्तरप्रदेश। फाजिलनगर के उपचुनाव में अध्यक्ष सुनीता शाही ने लिया पद व गोपनीयता की शपथ।

कुशीनगर फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में विजयी भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने..

1 minute

Read Time

कुशीनगर फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में विजयी भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि रहे। स्व. अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही के निधन से रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में सुनीता शाही ने सपा के अवधेश सिंह को 717 वोटों से हराया। उन्हें 5258, और अवधेश सिंह को 4541, वोट मिले। शपथ के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

अध्यक्ष ने संबोधन में सबके साथ मिलकर नगर पंचायत के विकास की बात कही। फूल-मालाओं से स्वागत हुआ और रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बुके देकर सम्मानित किया।

समारोह में विधायक शलभ मणि, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य फूल बदन कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन नवरंग सिंह, विधानसभा संयोजक निशांत शुक्ला समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed