दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने सेवढ़ा अनुभाग के थानों का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया
दतिया ब्रेकिंग
एसपी मयूर खंडेलवाल सेवढ़ा, थरेट और भगुवापुरा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम, बंदी गृह और महिला डेस्क का निरीक्षण किया।
इस दौरान थानों में स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया।एसपी ने थानों में मौजूद पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए आमजन से बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने नाइट गश्त और थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग जारी रखने के निर्देश देते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर भी विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान थानों के रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।