शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा- स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में अध्यापक अभिभावक परिषद पीटीए की बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के भामाशाह राम कुंवार गोरा रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यालय की संस्था प्रधान रीता धोबी एवं स्टाफ के द्वारा आए हुए समस्त अभिभावकों एवं अतिथियों का तिलक माला साफा के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विद्यालय के भामाशाह एवं एस एम सी व एसडीएमसी के सदस्यों के द्वारा छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वचन दिए एवं विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।
नए शैक्षणिक क्षेत्र की समस्त जानकारी एसडीएमसी के सदस्यों के द्वारा ली गई एवं पिछले वर्ष की गई पीएम श्री योजना अंतर्गत समस्त गतिविधियों का वित्तीय एवं भौतिक अनुमोदन किया गया। विद्यालय में बन रहे छात्रावास का भी अवलोकन किया गया।
नए शैक्षणिक सत्र में बनाई गई समस्त कार्य योजनाओं की जानकारी संस्था प्रधान के द्वारा दी गई ग्रीष्मावकाश के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी है विद्यालय में इसकी जानकारी दी गई। पीएम श्री योजना अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक का अभिरुचि शिवर (15 दिवसीय) लगाया जाएगा इसके बारे में भी छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यालय के भामाशाह रामकुंवार गौरा के द्वारा छात्रों के लिए शीतल जल का वाटर RO भेट किया गया। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य उनके पुत्र उदयलाल गोरा राम प्रसाद गोरा सभी के द्वारा वाटर आरो का लोकार्पण किया गया।
छात्राओं को भीषण गर्मी में शीतल जल प्राप्त हो इसके लिए विद्यालय के भामाशाह की यह अनूठी पहल हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही सराहनीय रही। भामाशाह का संस्था प्रधान के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएमसी के सदस्य पवन कुमार बांगर सोमेश्वर लाल व्यास कैलाश चंद्र धाकड़, रामप्रसाद पारीक, अनिल शर्मा पुष्पा देवी मीणा चंद्र प्रकाश मीणा एवं विद्यालय स्टाफ एसडीएमसी सचिव पीयूष गदिया, सुरेंद्र सिंह बारेठ, शिव प्रसाद शर्मा, ज्योति सुमन, ममता सिंघाडिया सुमन सवालका, इंदिरा जैन किरण सोडा शकुंतला छीपी एवं छात्राएं उपस्थित रही।















