, , ,

राजस्थान। प्रचण्ड गर्मी से त्रस्त हजारों भीलवाड़ावासियों के कंठ शीतल छाछ से हुए तर

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर के बाहर भक्तों के सहयोग से पांच हजार लीटर छाछ वितरित शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-ज्येष्ठ माह की प्रचण्ड गर्मी से..

2 minutes

Read Time

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर के बाहर भक्तों के सहयोग से पांच हजार लीटर छाछ वितरित

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-ज्येष्ठ माह की प्रचण्ड गर्मी से त्रस्त भीलवाड़ा वासियों को शीतलता प्रदान करने की भावना से शनिवार को गोलप्याउ के पास स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर से मंदिर परिसर के बाहर हजारों लोगों को निःशुल्क शीतल छाछ पिलाई गई।

मंदिर के महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज की प्रेरणा से उनके सानिध्य में हनुमानजी महाराज के भक्तों के सहयोग से सुबह करीब 11 बजे से छाछ का वितरण शुरू हुआ। आयोजन का शुभारंभ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री युनूस खान, श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, श्री राम कथा सेवा समिति के अध्यक्ष गजानंद बजाज, समाजसेवी प्रकाश छाबड़ा ने पूजा अर्चना कर किया।

पूजा अर्चना से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जय श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमानजी महाराज के जयकारों की गूंज के बीच महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज ने पूर्व मंत्री युनूस खान एवं भक्तों के साथ राहगीरों को छाछ पिलाकर कर की।

क्षेत्र से गुजर रहे हजारों लोगों ने वहां पहुंच शीतल छाछ को पीकर गर्मी से राहत की अनुभूति की। लोगों ने गर्मी से राहत प्रदान करने के प्रयासों के तहत इस तरह की पहल को सराहनीय बताया। छाछ वितरण के लिए सरस डेयरी से पांच हजार लीटर छाछ का टेंकर मंगाया गया था।

इसके माध्यम से दस हजार से अधिक लोगों को शीतल छाछ पिलाई गई। हजारों भक्तों को छाछ पिलाने के लिए मंदिर परिसर के बाहर छाया का भी विशेष प्रबंध किया गया था।

आयोजन को सफल बनाने ओर लोगों को छाछ पिलाने के कार्य में मंदिर ट्रस्ट के महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, सांवरमल बंसल, पीयूष डाड, पार्षद ओम पाराशर, रजनीकांत आचार्य, रामेश्वरलाल ईनाणी, राजेश कुदाल, बाबूलाल टांक, कांतिलाल शाह, मंजू पोखरना, अलका जोशी,गोपीकृष्ण पाटोदिया, पंडित देवेन्द्र शास्त्री आदि ने सहयोग प्रदान किया।

छाछ वितरण कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में हेमन्त पुरी, दीपक सिंधी, मुकेश मनिहार, गगन जैन, दिलीप कोगटा, अमित डागा, गजांनद बजाज, पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, राधेश्याम सोमानी, पिंकेश पुरी, मनोज भारद्धाज, अभिषेक मीणा, भूपेन्द्र जैन, सूरजकरण चौधरी, भानूप्रताप सिंह राणावत, हेमंत धाकड़, सुखदेव तेली आदि शामिल रहे।

अतिथियों का स्वागत महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज ने दुपट्टा ओढ़ाकर किया। शीतल छाछ का वितरण दोपहर तक होता रहा। गौरतलब है कि श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज की प्रेरणा से सेवा कार्यो में सदा अग्रणी रहा है।

हनुमान जयंति, जन्माष्टमी व अन्नकूट जैसे अवसरों पर भव्य विशाल आयोजनों के मानव सेवा के कई कार्य हो रहे है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed