16 वा स्मरण पत्र देकर मुख्यमंत्री को याद दिलाया वादा एवं ब्लैक डे मनाया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष आठ माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है। जिला बहाल करो संघर्ष समिति सहसचिव नूरमोहमद उर्फ छोटू रंगरेज ने बताया कि सरकार द्वारा शाहपुरा जिला
समाप्त करने पर विरोध स्वरूप हर महीने की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाया जाता है और 28 सितंबर को संघर्ष समिति सदस्यों एवं आम जन ब्लैक डे मनाया।शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 16 वा स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट व महासचिव कमलेश
मुंडेतिया के नेतृत्व में शांतिपूर्ण नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया तथा अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयो में लिखित कार्य स्थगन पत्र देकर न्यायिक कार्यो बहिष्कार कर
कार्य स्थगन रखा एवं सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया। संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि सरकार द्वारा 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त कर देने के बाद से ही शाहपुरा की जनता में भारी आक्रोश है और संघर्ष समिति जनता से किए वादों के लिए कटिबध है।16 वे स्मरण पत्र देने के अवसर पर महासचिव कमलेश मुंडेतिया,
सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा, संरक्षण के राजेंद्र पांडे, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, सत्यनारायण पाठक, अजय मेहता, कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा,सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, संघर्ष समिति सदस्य नजीर मोहम्मद, सुनील मिश्रा, राजेंद्र बोहरा, धनराज जीनगर, अरुण राव, पंकज पाराशर, छोटू रंगरेज, ओम सिंधी, सदीक पठान, वरिष्ठ अधिवक्ता शरीफ मोहम्मद सहित कई लोग उपस्थित रहे।