सरदार नगर ने जीता जिला स्तरीय बास्केटबॉल का खिताब

IMG-20260927-WA0010

सरदार नगर ने जीता जिला स्तरीय बास्केटबॉल का खिताब

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा।राजेन्द्र मार्ग उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीलवाड़ा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय

बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल में सरदार नगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संगम स्कूल, भीलवाड़ा को 43-21 के बड़े अंतर से हराकर जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

शुरुआत से ही सरदार नगर के खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति अपनाई और पूरे मैच में अपनी बढ़त बनाए रखी। टीम के सटीक पास और बेहतरीन डिफेंस के सामने विपक्षी टीम टिक नहीं पाई।फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल

प्रेमी मैदान में पहुंचे थे। दर्शकों की तालियों और नारों ने खिलाड़ियों का हौसला दोगुना कर दिया, जिससे पूरे मैदान में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।टीम के कोच शाहरुख पठान ने बताया कि “खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीमवर्क का परिचय दिया। फाइनल में टीम ने बनाई गई

रणनीति के अनुसार ही खेला, जिसका नतीजा जीत के रूप में सामने आया।”इस शानदार जीत के बाद सरदार नगर में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने पूरी विजेता टीम को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author