इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध आतिशबाजी निर्माण करते आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260926-WA0019

दतिया। थाना इंदरगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से देशी आतिशबाजी के निर्माण और विस्फोटक सामग्री के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम डेलुआ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आतिशबाजी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डेलुआ निवासी मुबारक खान अपने घर पर अवैध रूप से देशी आतिशबाजी का निर्माण कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को आतिशबाजी का निर्माण करते हुए पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा दिव्या सिंह राजावत के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author