शाहपुरा में शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता और खेल शिक्षा पर मंथन

IMG-20260806-WA0062

शाहपुरा में शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता और खेल शिक्षा पर मंथन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राठौड़ फार्म हाउस, शाहपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कजोड़िया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सत्रारंभ शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ/संगोष्ठी (सत्र 2026–27) में जिलेभर से आए शारीरिक शिक्षकों, संस्था प्रधानों एवं शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति, शारीरिक शिक्षा को प्रभावी बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचार तथा

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शारीरिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों से नवाचार अपनाते हुए खेल एवं शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को

अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का संस्कार देने का आह्वान किया।जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने सत्र 2026–27 की कार्ययोजना, विभागीय प्राथमिकताओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर प्रकाश डाला। एडीईओ जितेन्द्र, सीबीईओ सत्यनारायण कुमावत तथा विभागीय प्रतिनिधियों ने भी शारीरिक शिक्षा के

प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी खेल गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य हेमराज खटीक (राउमावि रहड़), पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, जितेन्द्र पाराशर, महावीर सैनी, जगदीश बैरवा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी,

संस्था प्रधान एवं बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।संगोष्ठी में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन को शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

About The Author