अंधेर नगरी, वैब पोर्टल धरती आभा, महामानव, क्रांति सूर्य, शहीद आदिवासी भगवान बिरसा मुंडा के 150वी जयंती दिवस के उपलक्ष्य में (सांझी विरासत यात्रा) निकाली जा रही है।
यहां यात्रा 15 नवंबर इंदौर महानगर से शुरू हुई, यह यात्रा जिला धार, जिला बड़वानी, जिला खरगोन, जिला खंडवा,जिला देवास, जिला उज्जैन, जिला शाजापुर से होते हुए 19 नवंबर को राजगढ़ जिले के पचोर नगर में पहुंचेगी व समापन होगा।
यह यात्रा महान क्रांतिकारी शहिद बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने व समाज में एक बेहतर माहौल बनाने, समाज में एक नई जाग्रति लाने के मकसद से निकाली जा रही है।
शहीद बिरसा मुंडा की 150वी जयंती वर्ष आयोजन समिति ने पचोर शहर के गणमान्य नागरिकों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उक्त यात्रा पचोर नगर में भी निकाली जावेगी।









