एसपी सूरज कुमार वर्मा के कुशल मार्ग दर्शन में इंदरगढ़ का उपद्रव शांत साहसिक पुलिस टीम का कलेक्टर ऑफिस में सम्मान।

IMG-20251118-WA0039

दतिया। इंदरगढ़ में हुए उपद्रव को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने वाली पुलिस टीम को आज कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट, प्रभावी और साहसिक पुलिस कार्रवाई के लिए यह सम्मान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखड़े तथा एसपी सूरज कुमार वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मानित अधिकारियों मेंतत्कालीन इंदरगढ़ टीआई वैभव गुप्ता, कोतवाली टीआई धीरेन्द्र मिश्रा, तत्कालीन टीआई विनीत तिवारी रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी शामिल रहे, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसपी सूरज कुमार वर्मा के कुशल मार्ग दर्शन और तत्काल रणनीतिक निर्देशों ने पूरे मामले को बिना किसी बड़े नुकसान के शांत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन और पुलिस के इस समन्वय को हर स्तर पर सराहा जा रहा है।

About The Author