, ,

पुलिस थाना गरोठ की अवैध शराब की तस्करी करने वाले के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

मारूति सुजुकी कार मे 30 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 01 आरोपी को क्रिया गिरफ्तार सुरेश मेहर संवाददाता तहसील गरोठ जिला मंदसौर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद मीणा के अवैध शराब की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। जिसके पालन…

2 minutes

Read Time

मारूति सुजुकी कार मे 30 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 01 आरोपी को क्रिया गिरफ्तार

सुरेश मेहर संवाददाता तहसील गरोठ जिला मंदसौर

पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद मीणा के अवैध शराब की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया।

जिसके पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल निर्देशन मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि बलवान सिंह देवडा व उनकी टीम द्वारा 30 पेटी देशी प्लेन/ मसाला शराब किमती 150000 रुपये, मारुती सुजुकी कार क्रमांक- MP-14,ZF-5211 किमती-900000/ रुपये सहित 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण:- दिनांक 18.11.2025 को सउनि बलवान सिंह देवडा को मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक एक सफेद रंग की मारुती कार क्रमांक -MP-14,ZF-5211 अवैध देशी शराब भानपुरा की तरफ से शामगढ़ की तरफ जाने वाला है।

सूचना विश्वसनीय होने से तुरन्त कार्यवाही करते हुए रूपरा फंटा भानपुरा रोड गरोठ पर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को रोककर बाहन चालक का नाम पता पूछते उसने अपना नाम विदवानसिंह सिसौदिया पिता विक्रम सिंह सिसोदिया जाति- सौंधिया राजपुत उम्र-31 वर्ष निवासी माकडी चामुण्डा थाना- शामगढ जिला- मन्दसौर का होना बताया।

जिसके कब्जे वाले वाहन मारुती सुजुकी कार क्रमांक MP-14,ZF-5211 की तलाशी लेते वाहन के अन्दर पिछे वाली सीट पर व डिक्की में 20 पेटी में सफेद रंग की देशी प्लेन शराब 180 लीटर किमती100000/ रुपये व10 पेटी में देशी मसाला लाल शराब90 लीटर किमती50000/ रुपये कुल शराब 270 लीटर कुल किमती-150000/ रुपये के होना पाये गये,

जिस पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा-34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने उक्त देशी शराब को वाहन मारुती सुजुकी कार क्रमांक MP-14, ZF-5211 किमती-900000/ रुपये सहित जप्त कर वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:- विदवान सिंह सिसौदिया पिता विक्रमसिंह सिसौदिया जाति-सौधिया राजपुत उम्र-31 वर्ष निवासी माकड़ी चामुण्डा थाना – शामगढ़ जिला – मन्दसौर

जम्त मश्रुकाः- 1. 20 पेटी देशी प्लेन शराब 180 लीटर किमती100000/ रुपये व10 पेटी देशी मसाला लाल शराब90 लीटर किमती50000/ रुपये कुल शराब270 लीटर कुल किमती-150000/ रुपये2. मारुती सुजुकी कार क्रमांक-MP-14,ZF-5211 किमती-900000/ रुपये

सराहनीय कार्य :- निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor