श्रावण माह के चौथे सोमवार को खटीक समाज के शिव मन्दिर मंशापूर्ण महादेव की हुई महा आरती
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/-पिवनिया तालाब के सामने खटीक समाज शिवशक्ति धर्मशाला में स्थित मंशापूर्ण महादेव के श्रावण माह के पवित्र महीने के चौथे सोमवार को महाआरती की गई जिसमे बहुत से भक्तों ने भाग लिया।सबसे पहले भक्तगणों ने महादेव के
जलाभिषेक किया फिर उसके बाद महादेव को विशेष तरीके से श्रंगार किया गया।उसके पश्चात महा आरती की गई जिसमें सभी भक्तों ने तन-मन से आरती की।श्रावण माह बहुत ही भक्ति भाव का महीना होता है जिसमे लोग सभी अपने-अपने क्षेत्रों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते है।जिसमे महिलाओं को अच्छा वर मिलता है।घर मे सुख शांति मिलती है।