भीलवाड़ा में रक्त मित्र समूह के नए अध्यक्ष बने समाजसेवी मोहम्मद रफ़ीक खानसिरत सराय में सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर बढ़ाने का संकल्प
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा/ रक्त मित्र समूह, भीलवाड़ा के नए अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी मोहम्मद रफ़ीक खान का सर्वसम्मति से चयन किया गया। रविवार सुबह सिरत सराय में आयोजित सम्मान समारोह में समूह के रक्तमित्रों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।कार्यक्रम की शुरुआत में नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद रफ़ीक खान का माला, साफा और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।
रक्त मित्र समूह के सदस्य मुकीम खान ने कहा कि यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि कौमी खिदमत, इंसानियत और निस्वार्थ सेवा के जज़्बे को सलाम करने का अवसर है। जो लोग अपना पूरा जीवन समाज और इंसानियत की भलाई के लिए समर्पित करते हैं, उनका सम्मान करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।
मुकीम खान ने आगे कहा कि रक्त मित्र समूह की पहचान सिर्फ रक्तदान तक सीमित नहीं है। साथियों का सम्मान करना, एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहना और सेवा करने वालों का हौसला बढ़ाना भी हमारी परंपरा रही है।नव नियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद रफ़ीक खान ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी रक्तमित्रों के सहयोग से आने वाले समय में जिले में अधिक से अधिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने निस्वार्थ सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।इस अवसर पर मुकीम खान,इमरान खान, मोइनुद्दीन खान,ज़ाहिद खान,असलम खान,इमरान कायम खानी ,मुनव्वर खान,रमजान खान कायमखानी,हनीफ खान,शाहरुख मंसूरी सहित रक्त मित्र समूह के बड़ी संख्या में रक्तमित्र उपस्थित रहे।