शाजापुर: पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर

file_0000000023a0820895b83bc4e170756e

शाजापुर:कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिंजारवाड़ी इलाके में रविवार रात लगभग 10 बजे पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रैफर कर दिया गया है।​

यह है पूरा मामला​घायल युवक की पहचान किला रोड क्षेत्र के लखेरवाड़ी निवासी मुदस्सिर (पिता सकील) के रूप में हुई है।​मुदस्सिर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसने लगभग 5 महीने पहले अयान को 8 हजार रुपए उधार दिए थे।

वह काफी समय से अपने पैसे वापस मांग रहा था, जिसके चलते दो दिन पहले दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी।​मुदस्सिर के अनुसार, रविवार की रात अयान ने उसे बातचीत के बहाने पिंजारवाड़ी बुलाया था।

जब मुदस्सिर वहां पहुंचा, तो बातचीत के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया। आरोप है कि अयान और सोनू ने मिलकर मुदस्सिर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीधे उसकी पीठ में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

​अस्पताल और पुलिस की कार्रवाई​घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में मुदस्सिर को शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रैफर कर दिया।​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की शुरुआती जानकारी जुटाई।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस घायल युवक के औपचारिक बयान दर्ज करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

About The Author