दुष्कर्म की प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिहं चावला व एसडीओपी पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना उनाव के अप.क्र.109/26 धारा-332(b), 64(1), 115(2), 351(2), bns में फरार आरोपी राजेश केवट पुत्र मेहरवान केवट उम्र 24 साल नि. परासरी थाना उनाव जि. दतिया को थाना उनाव पुलिस ने दिनाँक 08/08/26 को किया गिरफ्तार।
जिसको माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनाँक 22.06.26 को फरियादिया ने रिपोर्ट कि थी कि राजेश केवट निवासी परासरी द्वारा मेरे साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध (गलत काम किया) बनाने एवं गला दवाने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना उनाव में अप.क्र. 109/26 धारा-332(b),
64(1),115 (2), 351(2), BNS का पंजीवध्द किया गया था।उपरोक्त कार्यवाही में -निरीक्षक यतेंद्र सिहं भदौरिया थाना प्रभारी उनाव, प्रआर. 187 रामनिवास गुर्जर, आर. 876 दीपांशु, आर. 843 मोहित शर्मा, आर. 912 अनूप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही