दतिया। 21जून 2026/ जिले में नीट-2026 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी का आयोजन तीन परीक्षा केन्द्रों पर आज रविवार 21 जून 2026 को किया गया था। यह परीक्षा जिले में शांति पूर्ण तरीके सम्पन्न हुई।
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा दतिया शहर में बनायें गए तीनों परीक्षा केन्द्रों शासकीय पीजी कॉलेज दतिया, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दतिया, पीएम श्री केन्द्रीय विधालय दतिया का मौके पर निरीक्षण किया और परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 5.15 बजे तक किया गया था। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई थी।















