दो बच्चे की मां का कटरैन की छत के पाइप में लटकता मिला शव।

IMG_20250828_081144

बच्चों का रो रो कर के हो रहा बुरा हाल।

कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र रामपुर बगहा गांव के कोइरी टोला में अपने मायके आई एक 27 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि मां के डांटने के बाद विवाहिता ने एकांत पाकर घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी किसी ने रामकोला पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बगहा कोइरी टोला निवासी कुबेर यादव अपनी इकलौती बेटी सोनी यादव उम्र 27 वर्ष की शादी ग्राम चंदरपुर टोला बरवा छावनी निवासी कमलेश यादव से किया था।

कमलेश यादव रोजी रोटी के लिए बॉम्बे में प्राइवेट नौकरी करता है।जिसके दो संताने एक लड़की जाह्नवी यादव उम्र 3 वर्ष और एक मासूम लड़का अनुराग उम्र 14 माह का है।कमलेश यादव को बॉम्बे जाने के बाद सोनी यादव उम्र 27 वर्ष अपने मायका रामपुर बगहा चली आई और दोनों बच्चों के साथ रह रही थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सोनी यादव ने अपनी बेटी जाह्नवी यादव को मार पीट रही थी यह देखकर उसकी मां को नागवार लगा और वह सोनी को डाट फटकार लगा कर अपने खेत में चली गई।जब खेत से लौट कर घर वापस आई तो देखी कि मासूम अनुराग बिस्तर पर रो रहा है और सोनी फंदे से लटकी पड़ी है। धीरे धीरे लोगो की भीड़ लग गई।किसी ने घटना की जानकारी रामकोला पुलिस को दी रामकोला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

About The Author