भीलवाड़ा। धनोप माताजी परिसर में माली समाज धर्मशाला का भव्य उद्घाटन, 111 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा

IMG-20260601-WA0007

54 गांवों के पंच-पटेलों की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण, युवाओं ने किया आकर्षक अखाड़ा प्रदर्शन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।धनोप-फूलियाकलां क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ धनोप माताजी मंदिर परिसर में नव निर्मित माली समाज धर्मशाला का उद्घाटन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता माली समाज धर्मशाला अध्यक्ष सत्यनारायण डांमटिया (बड़ला) ने की।

इस अवसर पर भूपेन्द्र सैनी (उदयपुर) विशिष्ट अतिथि तथा मथुरालाल असावरा (सिंगोली) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में धानेश्वर समिति के सभी 54 गांवों के पंच-पटेलों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। धर्मशाला का निर्माण भव्य स्वरूप में किया गया है, जहां एक साथ लगभग दस हजार लोगों के प्रसादी आयोजन की सुविधा उपलब्ध है।

सुबह 7:15 बजे पंडित गिरिराज ओझा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 111 कन्याओं द्वारा कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली यह यात्रा बगीची से प्रारंभ होकर धनोप मातेश्वरी मंदिर होते हुए धर्मशाला परिसर पहुंची।

यात्रा में समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फूलियाकलां एवं कल्याणपुरा के युवाओं द्वारा आकर्षक अखाड़ा प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

धर्मशाला कमेटी एवं समाजजनों के सहयोग से आयोजित इस भव्य आयोजन का समापन महाप्रसादी के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक ओनाड़ माली (रलायता) ने किया।

About The Author