31 अगस्त को 15 वा स्मरण पत्र देकर मुख्यमंत्री को याद दिलाया जायेगा वादा शाहपुरा जिले की बहाली की मांग के समर्थन में

IMG-20260831-WA0007

31 अगस्त को स्वैच्छिक शाहपुरा बंदराजस्थान निकाय चुनाव 2026 की आदर्श आचार संहिता के तहत लगी धारा 163 बीएनएसएस का पालन करते हुए संघर्ष समिति सौपेगी मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को 15 वां स्मरण पत्र

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष सात माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है। जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि ब्लैक डे 28 अगस्त को रक्षाबंधन के

पर्व का अवकाश होने से 31 अगस्त को प्रातः 11:15 बजे शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 15 वा स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा के नेतृत्व में बिना रैली निकाले बगैर नारेबाजी प्रदर्शन के शांतिपूर्ण रूप से नगर निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता के

तहत लगी धारा 163 BNSS का पालन करते हुए उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया जायेगा और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया जायेगा तथा पूर्व की भांति शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयो में अधिवक्ता न्यायिक कार्यो का स्थगन रखेंगे।

संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि सरकार द्वारा 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त कर देने के बाद से ही शाहपुरा की जनता प्रतिमाह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाती है और

संघर्ष समिति के समर्थन एवं शाहपुरा को पुन जिले का दर्जा दिलाने हेतु अपने प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से बंद रखते है। शाहपुरा जिले के सम्मान में 31 अगस्त को शाहपुरा स्वैच्छिक बंद रहेगा।

About The Author