विश्व हिंदू परिषद के आयामो की प्रांतीय बैठक भवानी मंडी (झालावाड़) मे होगी।
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/
विश्व हिंदू परिषद के धार्मिक पुंज और सामाजिक पुंज आयामों की दो दिवसीय प्रांत बैठक मंगलवार 25- 8-26 से बुधवार 26-8 -26 को रहेगी। विश्व हिंदू परिषद प्रांत गोरक्षा प्रमुख प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि चित्तौड़ प्रांत के 27 जिलों के प्रत्येक 12 आयामो से जिला प्रमुख की प्रांतीय बैठक भवानी
मंडी (झालावाड़) में होगी। प्रांत मंत्री माननीय कौशल गौड के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री व सह मंत्री सहित सभी जिले के गौ रक्षा प्रमुख, समरसता प्रमुख, धर्म प्रसार प्रमुख, सेवा प्रमुख
, विशेष संपर्क प्रमुख, प्रचार प्रमुख,धर्म यात्रा प्रमुख, धर्माचार्य प्रमुख, मंदिर अर्चक प्रमुख, संस्कृत प्रमुख, नैतिक शिक्षा प्रमुख, विमर्श प्रमुख के साथ ही चित्तौड़ प्रांत के 27 ही जिलों से संपूर्ण प्रांत कार्यकारिणी तथा प्रांत टोली उपस्थिति रहेगी।