भीलवाड़ा में विधिक माप विज्ञान विभाग का विशेष अभियान, दो फर्मों पर 15 हजार का जुर्माना’
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा।
उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान नियमों के तहत जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।विधिक माप विज्ञान अधिकारी, भीलवाड़ा ने बताया कि अभियान के दौरान 4 फर्मों की जांच की गई। जिनमें ’जय बाबा री कैन्टीन, रोडवेज बस स्टेशन शाहपुरा, जय श्रीजी जलपान गृह, रोडवेज बस स्टैंड शाहपुरा, श्री बालाजी रेस्टोरेंट चित्तौड़ रोड भीलवाड़ा एवं महावीर गजक भंडार
रोडवेज बस स्टैंड चैराहा भीलवाड़ा’ शामिल है।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो फर्मों पर कार्रवाई की गई। ’महावीर गजक भंडार, रोडवेज बस स्टैंड, भीलवाड़ा’ पर पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन नहीं होने एवं एमआरपी से अधिक मूल्य लेने पर ’10
हजार रुपये’ तथा ’श्री बालाजी रेस्टोरेंट, चित्तौड़ रोड, भीलवाड़ा’ पर एमआरपी से अधिक मूल्य लेने पर ’5 हजार रुपये’ का जुर्माना लगाया गया।विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को सही मात्रा में वस्तुएं उपलब्ध हो तथा लीगल मेट्रोलॉजी के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित हो, इसके लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।