राजस्थान। महात्मा गाँधी जिला चिकित्सालय भीलवाड़ा मे वेतन के विवाद को मिला विराम, अधीक्षक डॉक्टर अरुण गोड़ ने मानवीय दृश्टिकोण से किया निपटारा

IMG-20260520-WA0005

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-राजस्थान नर्सेंज यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व मे दोपहर 1 बजे अचानक सभी नर्सेज अपना काम छोड़कर अधीक्षक डॉक्टर अरुण गोड़ के पास पहुंचे और 3 माह से बाकि चल रहे आर वी आर एस मेडिकल कॉलेज के 86 नर्सिंग कार्मिक के वेतन की मांग पर अड़ गए की वेतन या काम दोनों मे से एक ही कार्य किया जायेगा।

ऐसे मे अधीक्षक डॉक्टर अरुण गोड़ की सूझ-बुझ से हड़ताल करने पर अमादा हुवे नर्सेज को एक माह का वेतन तुरंत दिलवाने की बात पर सहमति हुई। जिस पर सवेदनशीलता दिखाते हुवे डॉक्टर गोड़ ने मेडिकल कॉलेज के अक्कउंटेंट से भी वार्ता कर वेतन आहरण शीग्रताशीग्र हो इसके पुख्ता इंतजाम किये गए।

इधर यूनियन के कई पदाधिकारिओं के पेंडिंग सरेंडर और एरियर अगले बजट मे देने की भी डॉक्टर गोड़ ने आश्वसत किया है और बजट की मांग कर ली है। सेलेरी देने पश्चात अगर बजट रहता है तो शीघ्रता से एरियर और सरेंडर दिला दिया जायेगा।

जिला प्रवक्ता गिरिराज लड्ढा ने बताया की सभी मेडिकल कॉलेज नर्सेंज ने चिकित्सा अधीक्षक और राजस्थान नर्सेज यूनियन को धन्यवाद दिया एवं आभार जताया।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष ललित जीनगर, संयोजक अमित व्यास, उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया आदि।

About The Author