अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन भैंसें घायल, एक की मौके पर मौत

oplus_136314880

oplus_136314880

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। बुधवार देर रात शाहपुरा पुलिस थाने के सामने स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रही तीन भैंसों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि एक गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण उसके गर्भ में पल रहा बछड़ा भी बाहर निकल गया, जिससे घटना बेहद दर्दनाक बन गई।


हादसे में अन्य दो भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पीड़ित कमलेश कहार निवासी रामपुरा ने शाहपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अज्ञात वाहन की पहचान करने तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है।


घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे निवर्तमान पार्षद दुर्गा लाल कहार,राजेश खटीक तथा
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से दोषी वाहन चालक का जल्द पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

About The Author