आदिवासी दिवस एवं संस्कृत सप्ताह मनाया गया
प्रेस न्यूज़- आदिवासी दिवस एवं संस्कृत सप्ताह मनाया गया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/
आदर्श विद्यालय में माध्यमिक विद्यालय कोठार मोहल्ला शाहपुरा में आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के भैया-बहिनों ने विचित्र वेशभूषा में भाग लिया | स्थानीय विद्यालय के आचार्य सांवरिया लाल कुमावत ने भैया-बहिनों को आदिवासी दिवस के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का भी समापन हुआ।
आचार्य रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत में संभाषण,श्लोक,गीत,निबंध, भित्तिचित्र, कहानी लेखन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले भैया, बहिनों को पारितोषिक दिया गया।