जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 13 टीमों ने लिया भाग

IMG-20260809-WA0004

पण्डेर। 8 अगस्त 52वीं जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की 20 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 10 बजे मुख्य अतिथि देवराज भाट की मौजूदगी एवं अध्यक्षता गोपाल रेगर के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों से 13 टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपने मुकाबले खेले। मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का परिचय दिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। सचिव प्यारेलाल कंजर ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभावान

खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को शामिल कर जिला कबड्डी टीम का गठन किया जाएगा। यह जिला टीम आगामी 20 अगस्त को बीकानेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का

प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा को जिला एवं राज्य स्तर पर प्रदर्शित कर सकें।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और आगामी मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिलने की उम्मीद है।

About The Author