श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय में VMOU अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा में संचालित वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) अध्ययन केंद्र पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण (Orientation) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) प्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया एवं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यशाला के मुख्य बिंदु एवं अतिथियों का संबोधन पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारीः कार्यशाला में VMOU के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप शर्मा,सी. एल. बोराना एवं सुनील माथुर ने विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों (Certificate Courses) के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया दिया।
दूरस्थ शिक्षा का महत्व बताते हुए मुख्य कॉर्डिनेटर डॉ. पुष्कर राज मीणा ने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री (SLM), असाइनमेंट (आंतरिक मूल्यांकन) जमा करने की प्रक्रिया और परीक्षा प्रणाली से अवगत कराया। अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रो. मूलचंद खटीक ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा आए हुए अतिथियों व उपस्थित विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रो. रामावतार मीना, डॉ. ऋचा अंगिरा, प्रो. धर्मनारायण वैष्णव, प्रो. दिग्विजय सिंह, प्रो. मुकेश कुमार मीणा, प्रो. विजय परमार एवं सुरेश पेसवानी, रवि कौली तथा एम.एससी. पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध रसायनशास्त्र केम्प में भाग लेने वाले विद्यार्थी उपस्थित थे।