लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर ने संतोष मित्तल हायर सेकेंडरी स्कूल में किया पौधारोपण l
पचोर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पचोर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर द्वारा संतोष मित्तल हायर सेकेंडरी स्कूल, पचोर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे, जिनमें जामुन, आम, अमरूद, नारियल, चीकू आदि के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ इंसाफ अंसारी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी है। फलदार पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए भी उपयोगी होते हैं।
लायंस क्लब पचोर द्वारा समाजसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। क्लब के सदस्यों ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर इंसाफ अंसारी, सचिव लायन डॉ राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष लायन स्वप्निल गुप्ता, डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर लायन जे.पी. उदावत, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन मनीष अग्रवाल, लायन दीपक माहेश्वरी, लायन सूरज गुप्ता, लायन मनोज अहिरवार, लायन आरिफ खान, लायन गजेंद्र मंडलोई, लायन कमल राठौर, संस्था प्राचार्य, संस्था प्रबंधक संजय सोनी सहित संस्था के छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहै l