स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

IMG-20260829-WA0009

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।रैली की शुरुआत पुरानी नगर पालिका महलो के चौक से हुई और यह त्रिमूर्ति चौराहे तक आयोजित की गई।

पालिका कर्मचारियों ने स्लोगन पट्टिकाओं के साथ मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया, शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया तथा मतदान के महत्व एवं उद्देश्य को समझाया।इस अवसर पर पालिका अधिशासी अधिकारी

पुरुषोत्तम पंवार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत कुमार वैष्णव, पालिका स्वच्छता प्रभारी विकास घूसर, कालू लाल तथा पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author