फिल्म निर्देशक कुक्कू कोहली अरुणा ईरानी के पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें

IMG-20260829-WA0007

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।मुंबई/-अजय देवगन की सुपर हिट फिल्म देकर अजय देवगन का कैरियर बनाने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक अवतार कोहली (कुक्कू कोहली) मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें कुक्कू कोहली जी ने कई हिट फिल्म दी।

उन्होंने राजकपूर जी के साथ सह निर्देशक के रूप में काम शुरू किया और सन्नी दिओल और अमृता सिंह की हिट फिल्म बेताब से करियर की शुरुआत की और सुपर हिट फिल्म फूल और कांटे का निर्देशन कर अजय देवगन का करियर संभाला। इस फिल्म में मधु हीरोइन थी इसके साथ ही साथ कोहराम, सुहाग

, हकीकत,अनाड़ी न 1,जुल्मी, ये दिल आशिकाना,वो तेरा नाम था फिल्मों का सफल निर्देशन किया। पारस फिल्म्स मीडिया परिवार की ओर से उनको श्रंद्धांजलि अर्पित करते है ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों स्थान दे और उनके परिवार और अरुणा ईरानी जी को इस दुःख को सहने की हिम्मत दे।

फिल्म इंडस्ट्री ने आज एक सफल निर्देशक को खोया है इनकी यादें और फ़िल्में हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।निर्माता निर्देशक पदम सिंह पारस पारस फिल्म्स मीडिया प्राo लिo।

About The Author