करण जौहर ने देखी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’अभिषेक पाठक को बताया शानदार निर्देशक और फ़िल्म को बताया मजेदार व लाजवाब
शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
मुंबई-अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज़ हो चुकी है। रिलीज़ होते ही यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म छा गई है। विजय सलगांवकर के मर्डर का केस फिर से खुलता है। इस बार जयदीप अहलावत मर्डर की जांच करते हैं। जयदीप फिल्म में पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। अजय देवगन का किरदार विजय अपने परिवार की रक्षा करने के लिए हमेशा
पुलिस से एक कदम आगे रहता है। विजय सलगांवकर इस बार भी अपनी जबरदस्त काबिलियत दिखाते हैं। वहीं, जयदीप का किरदार विजय को दोषी साबित करने के लिए पूरी ताकत लगा देता है।आखिर में जयदीप का किरदार विजय सलगांवकर को दोषी साबित कर पाता है या नहीं, यह जानने के लिए
आपको फिल्म देखनी होगी। अजय की यह फिल्म जबरदस्त है। जिसने भी फिल्म देखी है, उसने इसकी तारीफ की है। अब करण जौहर ने भी फिल्म की तारीफ की है।बॉलीवुड के मशहूर निर्माता करण जौहर ने ‘दृश्यम 3’ देख ली है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की। करण ने फिल्म को मजेदार और लाजवाब बताया है। वहीं, उन्होंने
निर्देशक अभिषेक पाठक को शानदार बताया है। करण ने अजय देवगन और जयदीप अहलावत की भी तारीफ की है। दोनों के काम को उन्होंने उत्कृष्ट बताया है। आखिर में करण ने पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी हैं।