पौधे रोपकर नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई हरियाली अमावस्या

IMG-20260812-WA0031

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-

चाणक्य पब्लिक स्कूल शाहपुरा की ओर से नवनिर्माणाधीन विद्यालय परिसर में कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने कक्षा अध्यापकों के मार्गदर्शन में नवनिर्माणाधीन विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया।

बच्चों ने पूरे जोश, उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नागेंद्र चौहान, मुकेश , विजेता माथुर, दीपक , स्नेहलता , गरिमा सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया— “एक पेड़, सौ खुशियाँ—आइए प्रकृति को हरा-भरा बनाएँ।”

About The Author