आदिवासी दिवस पर बीजेपी नेताओं की चुप्पी पर विक्रांत भूरिया ने उठाए सवाल
आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला ने किया समर्थन भोपाल। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं दिए जाने को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाए हैं।
विक्रांत भूरिया ने कहा कि बीजेपी में कई बड़े नेता, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री हैं। देश के प्रधानमंत्री भी हैं और देश की राष्ट्रपति स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं। इसके बावजूद 9 अगस्त आदिवासी दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाओं को लेकर अपेक्षित सक्रियता दिखाई नहीं दी।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब देश की राष्ट्रपति स्वयं
आदिवासी समाज से आती हैं, तो क्या वे आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज को बधाई नहीं दे सकतीं? क्या आदिवासी समाज के इस महत्वपूर्ण दिवस को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं की कोई जिम्मेदारी नहीं है?”भूरिया ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, अधिकार और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण
दिन है। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाते हुए सत्ताधारी दल के नेताओं से आदिवासी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट करने की मांग की।उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों और सम्मान के सवाल पर लगातार अपनी आवाज बुलंद करता
रहेगा। आदिवासी कॉग्रेस जिला अध्यक्ष राजगढ़ देवेंद्र सिंह भिलाला ने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत जी भूरिया की बात का समर्थन करते हुई कहां की बीजेपी पार्टी शायद आदिवासियों को आदिवासी नहीं मानती है, शायद इसलिए बधाई देना उचित नहीं समझते l श्री भिलाला ने कहा की इसका उत्तर हम 2028 के चुनाव में देंगे l