न्यायालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

IMG-20260816-WA0073

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश सानिया हाशमी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह मोंगा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष पालीवाल ने की।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।

शाहपुरा थाना पुलिस की ओर से सीआई मालवीय के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष दीपक पारीक, अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, प्रणवीर सिंह चौहान, दिनेश चंद्र व्यास, शिवराज कुमावत, निखिल व्यास, कमलेश मुंडेतिया, दुर्गालाल राजोरा, गीत मंडेला एवं महिला अधिवक्ता व सह सचिव प्रीति जैन सहित अन्य अधिवक्ताओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत

कविताओं, रचनाओं एवं ओजस्वी उद्बोधनों की प्रस्तुति दी।अधिवक्ताओं ने कहा कि देश को स्वतंत्रता लंबे संघर्ष और अनेक बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में अपर जिला

न्यायाधीश सानिया हाशमी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह मोंगा ने संबोधित करते हुए सभी से संविधान में प्रदत्त अधिकारों का सदुपयोग करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन जिला बहाल

करो समिति के संयोजक राम प्रसाद जाट एडवोकेट ने किया। अधिवक्ता राम प्रसाद जाट के जन्मदिवस तथा तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव एवं न्यायालय कार्मिक आजाद के जन्मदिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं एवं न्यायालय परिवार के सदस्यों ने दोनों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।

अंत में अध्यक्ष ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।हरित राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपणस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण

संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा, गजेंद्र प्रताप सिंह राणावत, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चावण्ड सिंह शक्तावत, अमन ओझा, वीरेंद्र पत्रिया, नाहर सिंह बंजारा, ताज मोहम्मद, आशीष भारद्वाज, सोहेल खान, नमन ओझा, योगेंद्र सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में

अधिवक्ता उपस्थित रहे।न्यायालय कार्मिकों में सुधीर, दशरथ, मोहन, राजकुमार वैष्णव, गिरिराज शर्मा, राहुल धाकड़, श्रीधर, कैलाश नायक, नाथू कोली, प्रहलाद कोली, मुंशी अभय गुर्जर सहित न्यायालय परिवार के अधिकांश कर्मचारी एवं होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

About The Author