दतिया। क्षेत्र की राजनीति में उस समय बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब ठाकुर समाज के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहन कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष पवन पहारिया की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में सभी ने पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए दतिया के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
भाजपा में शामिल हुए नेताओं में मुन्ना राजा पूर्व सरपंच जिगना, माधौ सिंह बुंदेला पूर्व सरपंच रावरी नारायण पैलेस बड़ौनी, सोहन सिंह (हंटूराजा) पूर्व मंडी डायरेक्टर, जीतू राजा बड़ौनी, बड़े राजा इंद्रपाल सिंह, बंदू राजा, सेलू राजा, दीपू राजा, आदित्य राजा, अभिराज राजा, आदित्य प्रताप सिंह, संजू राजा, युवराज सिंह, छत्रपाल सिंह राजा, राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
उपचुनाव से पहले ठाकुर समाज के प्रभावशाली लोगों का भाजपा में शामिल होना क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण पैदा करता है













