दतिया में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में शुक्रवार को न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि महिला बाल विकास विभाग से कांग्रेस नेता एडवोकेट शंभू गोस्वामी ने आरटीआई के तहत महिला बाल विकास विभाग से कुछ जानकारी की मांगी गई थी
इससे बौखलाट में महिल बाल विकास अधिकारी का हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एडवोकेट शंभू गोस्वामी के साथ महिला बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय द्वारा अभद्रता करते देखे जा रहे थे जिसको लेकर आज न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की जल्दी से जल्दी महिला बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय को जिले से हटाए जाए नही तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने बालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर, एडवोकेट शंभू गोस्वामी, ग्रामीड कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल यादव, अनिल राज श्रीवास्तव, अमन सिंह यादव, हंसमुखी राजपूत, सफाई कामगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरीश वाल्मीक, छोटू गौतम,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, सुनील बंशकार, काले खान, मोहन स्वरूप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे!















