, , , ,

मंदसौर। पिकअप में सब्जी के नीचे क्या है गरोठ पुलिस ने देखा सब्जी के नीचे डोडाचूरा

मन्दसौर। पुलिस थाना गरोठ की अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध बडी कार्यवाही पिकअप में सब्जी के नीचे स्कीम बनाकर ले जा रहे 324..

2 minutes

Read Time

मन्दसौर। पुलिस थाना गरोठ की अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध बडी कार्यवाही

पिकअप में सब्जी के नीचे स्कीम बनाकर ले जा रहे 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किया जप्त ।

सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया।

जिसके पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव के कुशल निर्देशन में दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि. बालमुकुंद परमार व उनकी टीम द्वारा 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को पिकअप सहित जप्त किया गया।

घटना का विवरणदिनांक 17.05.2026 को सउनि. बालमुकुन्द परमार को मुखबीर सूचना मिली की सफेद रंग की पिकअफ जिसके आगे पीछे RJ17GB2340 नम्बर की प्लेट लगी होकर जिसमें पिकअप चालक पिकअप में ऊपर सब्जी भरकर सब्जी के नीचे स्कीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर मेलखेडा की तरफ से बर्डिया अमरा होते हुए 8 लेन तरफ जाने वाला है।

सूचना विश्वसनीय होने से तुरन्त कार्यवाही करते हुए नारिया बुजुर्ग फंटा बर्डिया अमरा गरोठ मेलखेडा रोड पहुंचा जहां नारिया बुजुर्ग फंटा पर नाकाबंदी कर पिकअप क्रमांक RJ17GB2340 के डाले मे सब्जी (बैंगन, फुल गोभी, बंद गोभी, भिंडी, करेला) की प्लास्टिक की थैलियों के नीचे स्कीम बनाकर रखे काले रंग के 16 प्लास्टिक के कट्टो से कुल 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती करीबन 6 लाख 49 हजार 500 रूपये व उक्त मादक पदार्थ के परिवहन हेतु उपयोग में लाये जा रहे महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ17GB2340 किमती करीबन 10 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी असरब उर्फ अशरफ पिता ईस्माइल मंसूरी उम्र 26 साल निवासी मेलखेडा थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

वापसी पर आरोपी असरब उर्फ अशरफ के विरूद्ध अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी असरब उर्फ अशरफ से जप्तशुदा मादक पदार्थ डोडाचुरा को लाने ले जाने के संबंध में पुछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

जप्त मश्रकाः-1.2.16 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में कुल 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थडोडाचूरा कुल किमती-6 लाख 49 हजार 500 रुपयेसफेद रंग की पिकअप किमती 10 लाख रुपये3.02 रियल मी कम्पनी के एन्ड्राईड मोबाईल फोन किमती 20 हजार रूपयेगिरफ्तार आरोपीअसरब उर्फ अशरफ पिता ईस्माइल मंसूरी उम्र 26 साल निवासी मेलखेडा थाना शामगढ़अपराधिक रिकॉर्डथाना गरोठ अपराध क्रमांक 325/2023 धारा 8,15,29 एनडीपीएस एक्ट थाना शामगढ अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 294,323,506 भादवि थाना गरोठ अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8,15 एनडीपीएस एक्टसराहनीय कार्य-उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed